Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Indian Bank LBO Recruitment 2024; अधिसूचना जारी, स्थानीय बैंक अधिकारी (एलबीओ) स्केल-1 पद की सम्पूर्ण जानकारी यहां से देखे।

Indian Bank LBO Recruitment 2024: यदि आप भी उन हजारों उम्मीदवारों में से हो जो इंडियन बैंक लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2024 का इंतजार कर रहे है तो आपके लिए महत्वपूर्ण सूचना है। इंडियन बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी (एलबीओ) स्केल-1 पद को भरने का फैसला ले लिया है, जिसकी अधिसूचना सभी महत्वपूर्ण विवरणों के साथ 13 अगस्त 2024 को जारी कर दी है। 

इंडियन बैंक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 300 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट inidanbank.in पर विजिट करके 2 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकते है। 

इंडियन बैंक लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2024 की महत्वपूर्ण तिथियां  

इंडियन बैंक स्थानीय बैंक अधिकारी (एलबीओ) भर्ती की अधिसूचना 13 अगस्त 2024 को जारी की है। इंडियन बैंक स्थानीय  बैंक अधिकारी भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त 2024 से 2 सितंबर 2024 तक ही स्वीकार होंगे। पात्र उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले इंडियन बैंक  की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। इंडियन बैंक एलबीओ की परीक्षा तिथि बैंक द्वारा अभी तक जारी नहीं की गई है।

इंडियन बैंक एलबीओ भर्ती 2024 पात्रता और रिक्तियां

इंडियन बैंक एलबीओ भर्ती 2024 के लिए इच्छुक उमीदवारों को आवेदन करने से पहले इंडियन बैंक द्वारा निर्धारित पात्र मानदंडों को पूरा करना होगा।

इंडियन बैंक एलबीओ भर्ती 2024 के लिए आयु सीमा 18 – 30 वर्ष निश्चित की गई है। आयु सीमा की गणना के लिए 1 जुलाई 2024 तारीक निश्चित की गई है। नियम अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। स्नातक पास उम्मीदार इंडियन बैंक एलबीओ भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।

पद का नाम रिक्ति शैक्षणिक योग्यता 
स्थानीय बैंक अधिकारी (स्केल-1)300स्नातक पास

इंडियन बैंक एलबीओ भर्ती 2024 आवेदन शुल्क 

इंडियन बैंक एलबीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन मोड द्वारा ही कर सकते है। जो इस प्रकार है 

  • एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उमीदवारों को 175/- रूपये आवेदन फ़ीस देनी है। 
  • अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फ़ीस 1000 रूपये निश्चित किए गए है। 

इंडियन बैंक लोकल बैंक ऑफिसर वैकेंसी  2024 चयन प्रक्रिया 

इंडियन बैंक लोकल बैंक ऑफिसर वैकेंसी 2024 के लिए चयन प्रक्रिया के लिए कुछ मानदंड और प्रक्रिया तैयार की गई है। जिनका संक्षिप विवरण निचे दिया गया है।

  • लिखित परीक्षा (200 अंक)
  • इंटरव्यू (100 अंक)
  • दस्तावेज़ सत्यापन।
  • चिकित्सा परीक्षण।

इंडियन बैंक एलबीओ भर्ती 2024 आवेदन प्रक्रिया 

जो उमीदवार इंडियन बैंक एलबीओ भर्ती 2024 में आवेदन करना चाहते है, निचे बताये गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते है।

  • आवेदन के लिए इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • अब फुटर मेनू बार में करियर टैब पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने वर्तमान भर्तियों की सूची जारी हो जाएगी।
  • अब आपने स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती 2024 पर क्लिक करना है।
  • अब अधिसूचना और आवेदन फॉर्म के लिंक ओपन हो जाएगें।
  • भर्ती की सम्पूर्ण जानकारी के लिए एक बार अधिसूचना जरूर पढ़े।
  • अधिसूचना पढ़ने के बाद आवेदन बटन पर क्लिक करना है।
  • पहले पंजीकरण प्रक्रिया को सम्पन करें और फिर आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
  • अब मांगे गए दस्तावेजों को वेबसाइट पर उपलोड करने है।
  • अब आपने आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट पर क्लिक करना है।  

भर्ती से सम्बंधित महतपूर्ण लिंक

Indian Bank LBO Recruitment 2024 Apply LinkClick Here
All Naukari Update LinkClick Here
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now



Leave a Comment