Haryana Police Constable Admit Card 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 की अधिसूचना 28 जून 2024 को जारी की गई थी और पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जून 2024 से शुरू हुए थे और 11 जुलाई 2024 आवेदन करने की अंतिम तिथि थी। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में लाखो उम्मीदवरों ने आवेदन किया है।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएसटी का परिणाम और लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 23 अगस्त 2024 को जारी कर दिए है। पीएसटी और पीएमटी परीक्षा में शामिल होने वाली उम्मीद्वार निचे दिया गया लिंक के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते है।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएसटी परिणाम जारी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएसटी का आयोजन 1 से 8 अगस्त 2024 तक किया गया था और 22 अगस्त 2024 को पीएसटी का परिणाम जारी कर दिया गया है। शारीरिक दक्षता परीक्षा/ शारीरिक माप परीक्षण में सफल होने वाले उम्मीद्वार ही 25 अगस्त 2024 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में शामिल हो सकते है। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएसटी परिणाम की पीडीएफ आप आधिकारिक वेबसाइट से या निचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है।
10वी/12वी, ग्रेजुएट के लिए बड़ी कंपनियों में भर्ती
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2024
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा ऑफ लाइन मोड में आयोजित की जाएगी और विभाग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। किसी भी उम्मीद्वार को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 जारी
वर्ष 2024 में पुलिस कांस्टेबल की 6000 रिक्तियों को भरने के लिए विभाग पीएसटी परीक्षा के बाद अब लिखित परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 23 अगस्त 2024 को उपलब्ध करवा दिए है।
शारीरिक परीक्षा में सफल हुए उम्मदीवार अब लिखित परीक्षा के लिए आगे बढ़ेंगे। लॉगिन विवरण के साथ उम्मीद्वार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। लिखित परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
Haryana Police Constable New Vacancy 2024
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
यदि आप भी लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य है तो आप निचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
- पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर “हरियाणा पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024” लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपने अपना पंजीकरण नंबर सबमिट करना है।
- सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद जैसे ही आप नेक्स्ट पर क्लिक करेंगे आपके सामने एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
- अब आपने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लेना है।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक